Join Group

Mahindra Bolero 2025: ₹7.99 लाख में आई नई बोलेरो, अब मिलेगा जबरदस्त लुक और दमदार फीचर्स

Mahindra ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Bolero 2025 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। लॉन्च होते ही यह SUV फिर से चर्चा में आ गई है क्योंकि इस बार इसमें मिल रहा है नया लुक, अपडेटेड फीचर्स और वही पुराना भरोसेमंद इंजन।

Mahindra Bolero 2025 का इंजन

इस नई बोलेरो में कंपनी ने 1.5 लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन दिया है, जो लगभग 76 PS की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जो बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग देता है।

Mahindra Bolero 2025 का लुक

नई बोलेरो में कंपनी ने नई 5-slat फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप्स और 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके अलावा इस बार बोलेरो में नया Stealth Black कलर भी जोड़ा गया है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाता है।

Mahindra Bolero 2025 का इंटीरियर

अंदर की बात करें तो अब बोलेरो में मिलती है टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, USB-C पोर्ट, और लेदर फिनिश सीट्स। इसके अलावा डैशबोर्ड डिजाइन को भी और मॉडर्न बनाया गया है ताकि ड्राइविंग का एक्सपीरियंस और भी कम्फर्टेबल हो सके।

Mahindra Bolero 2025 की कीमत

Mahindra Bolero 2025 की कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होकर ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Leave a Comment